Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी के निर्देश- मौके पर ही बने पात्र बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड, विधवा व दिव्यांग पेंशन आवेदनों का त्वरित हो निस्तारण।

जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक ...

By INA News Desk
May 29, 2025 - 16:00
52 Views
Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी के निर्देश- मौके पर ही बने पात्र बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड, विधवा व दिव्यांग पेंशन आवेदनों का त्वरित हो निस्तारण।

Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उम्र पूछकर पात्रों की वृद्धावस्था पेंशन व आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज कुल सात आयुष्मान कार्ड बनाये गए। 

इस प्रकार नये जिलाधिकारी के आगमन के उपरांत अब तक जन सुनवाई के दौरान कुल 19 आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए पात्रों के विधवा व दिव्यांग पेंशन आवेदनों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। जिस पात्र दिव्यांग का प्रमाणपत्र न हो, उसका दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने में पूरी सहायता की जाये। जन सुनवाई में आने वाले वंचित पात्रों को आवेदन करने व अन्य दस्तावेजीकरण में पूरी सहायता की जाये। मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र आदि के प्रकरणों में तत्काल आवेदन कराया जाये।

राजस्व से सम्बंधित शिकायतों पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि पर कब्जे की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाये। विवाद के मामले में प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाये। पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों में अनावश्यक देरी न की जाये।

Also Read- Hardoi News: अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी की मिसाल था: असीम अरुण

तारांकित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाये। कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, पारिवारिक लाभ योजना जैसे प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow