Hardoi : महुआ कोला गांव में बिना अनुमति मूर्ति रखने पर विवाद, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

विवाद और हंगामे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल तुरंत महुआ कोला गांव पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को एक साथ बिठाकर बातचीत की और कानून व्यवस्था बना

May 28, 2026 - 23:08
31 Views
Hardoi : महुआ कोला गांव में बिना अनुमति मूर्ति रखने पर विवाद, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
Hardoi : महुआ कोला गांव में बिना अनुमति मूर्ति रखने पर विवाद, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुआ कोला गांव में बिना कानूनी अनुमति के मंदिर में मूर्ति स्थापित करने को लेकर स्थानीय लोगों के बीच विवाद खड़ा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के बड़े अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

घटनाक्रम के अनुसार, गांव के कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि बाहर से आए कुछ बाहरी तत्वों ने मिलकर पुत्तीलाल मौर्य की निजी जमीन पर बने एक मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा रख दी है। ग्रामीणों का कहना था कि इस मंदिर में पहले से कोई मूर्ति स्थापित नहीं थी और यह काम बिना किसी प्रशासनिक व कानूनी मंजूरी के किया गया है। बिना अनुमति के हुए इस कार्य का गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया, जिससे वहां तनाव का माहौल बनने लगा।

विवाद और हंगामे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल तुरंत महुआ कोला गांव पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को एक साथ बिठाकर बातचीत की और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने साफ किया कि बिना प्रशासनिक अनुमति के सार्वजनिक या निजी स्थलों पर इस तरह के धार्मिक आयोजन या मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं दी जा सकती। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

Also Click : Sambhal : ईदगाह में फूलों की बारिश, भाईचारे का पैगाम, नमाज़ियों पर गुलाब बरसाकर सईद अख्तर इसराइली ने दिया अमन और एकता का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow