Hardoi : हरदोई में डीएम चौराहे से नहीं हटाया गया अशोक स्तंभ, सोशल मीडिया पर चल रही खबरें झूठी
इस मामले में फैलाई जा रही अफवाहों को शांत करने के लिए नगर क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा ने सामने आकर सही जानकारी दी है। उन्होंने साफ किया कि स्तंभ हटाए जाने की बात में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। इसके साथ ही प्रशासन ने मौके की तस्वीर भी साझा
हरदोई के डीएम चौराहे से अशोक स्तंभ हटाए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं। इंटरनेट पर इस तरह की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही थी, जिसका पुलिस और प्रशासन ने खंडन किया है।
सच्चाई यह है कि हरदोई नगर पालिका परिषद शहर के मुख्य चौराहों को सुंदर बनाने का काम कर रही है। इसी बदलाव और सौंदर्यकरण के काम के तहत डीएम चौराहे पर भी विकास कार्य चल रहा है। इस दौरान अशोक स्तंभ को उसके स्थान से बिल्कुल नहीं हटाया गया है और वह अपने निर्धारित स्थान पर पूरी तरह सुरक्षित और यथावत लगा हुआ है।
इस मामले में फैलाई जा रही अफवाहों को शांत करने के लिए नगर क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा ने सामने आकर सही जानकारी दी है। उन्होंने साफ किया कि स्तंभ हटाए जाने की बात में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। इसके साथ ही प्रशासन ने मौके की तस्वीर भी साझा की है, जिससे यह साफ हो जाता है कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें केवल एक भ्रम हैं। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी झूठी और भ्रामक खबर को सच न मानें और न ही इसे आगे शेयर करें। गलत जानकारियां फैलाना कानूनन सही नहीं है।
What's Your Reaction?




