Sitapur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सीतापुर की महिलाओं ने लखनऊ में निकाली पदयात्रा, विपक्ष पर लगाया महिला विरोधी होने का आरोप

बीजेपी का आरोप है कि महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला बिल विपक्ष की नीतियों के कारण लोकसभा में पास नहीं हो सका। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान क

By INA News Desk
Apr 21, 2026 - 23:34
30 Views
Sitapur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सीतापुर की महिलाओं ने लखनऊ में निकाली पदयात्रा, विपक्ष पर लगाया महिला विरोधी होने का आरोप
Sitapur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सीतापुर की महिलाओं ने लखनऊ में निकाली पदयात्रा, विपक्ष पर लगाया महिला विरोधी होने का आरोप

सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में जिले की सैकड़ों महिलाओं ने लखनऊ में आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह पदयात्रा लखनऊ के पांच कालिदास मार्ग से विधानसभा तक निकाली गई। इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न हो पाने को लेकर महिलाओं में व्याप्त गुस्सा है। पदयात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने संयुक्त रूप से किया।

बीजेपी का आरोप है कि महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला बिल विपक्ष की नीतियों के कारण लोकसभा में पास नहीं हो सका। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है, जबकि विपक्ष उन्हें केवल वोट बैंक मानता है। उन्होंने संकल्प जताया कि जब तक महिलाओं को उनका हक नहीं मिल जाता, पार्टी उनके लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर विधायक आशा मौर्य, मनीष रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर और जया सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Click : Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow