Lucknow : अटल नगर के 630 अफोर्डेबल फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल से खुलेगा पंजीकरण
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स हैं। 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के
- एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जारी किये आदेश, 01 बीएचके के 539 एवं 02 बीएचके के 91 फ्लैट्स उपलब्ध
- 01 माह तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे लोग, लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा फ्लैटों का आवंटन
अगर आप लखनऊ में अपना आशियाना लेना चाह रहे हैं, वो भी बजट में, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। एलडीए एक बार फिर अपनी अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम ‘अटल नगर योजना’ में कुल 630 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलने जा रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरूवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिये हैं।
इसके अंतर्गत 01 बीएचके के 539 एवं 02 बीएचके के 91 फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल, 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण खोला जाएगा, जोकि 01 माह तक चलेगा। पंजीकरण सिर्फ और सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। भवनों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स हैं। 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के इन फ्लैटों की कीमत लगभग 9.82 लाख रूपये से शुरू होती है। पूर्व में लॉटरी के माध्यम से फ्लैटों का आवंटन किया गया था। जिसमें शेष 630 फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल से 17 मई, 2026 तक पुनः पंजीकरण खोला जा रहा है।
लिफ्ट व पावर बैकअप की सुविधा
अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि इस अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, लिफ्ट, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग आदि की सुविधा दी गयी है। उन्होंने बताया कि 01 बीएचके के फ्लैट के लिए 55,658 रूपये और 02 बीएचके के फ्लैट के लिए 1,00852 रूपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है, जोकि आवंटन न होने की दिशा में आवेदक को वापस कर दिया जाएगा।
अटल नगर में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अटल नगर योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना में लगभग 500 चार पहिया वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए ले-आउट में उपयुक्त स्थान चिन्हित करते हुए 15 दिन के अंदर प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। इस क्रम में उपाध्यक्ष ने वाह्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की। जिसमें उन्होंने 01 माह के अंदर ड्रेनेज, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग व एस0टी0पी0 से सीवर लाइन को जोड़ने का कार्य कराने के निर्देश दिये।
Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल
What's Your Reaction?









