Lucknow : एलडीए में हुआ जनता अदालत का आयोजन, 15 प्रकरणों में से 03 का मौके पर हुआ निस्तारण
एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जन सामान्य एवं आवंटियों की समस्याओं एवं उनके कार्यों को त्वरित गति से शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किये जाने के उद्देश्य से गुरूवार को प्रा
लखनऊ विकास प्राधिकरण में गुरूवार को प्राधिकरण दिवस/जनता अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान रजिस्ट्री, मानचित्र व अवैध निर्माण आदि से सम्बंधित कुल 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया। वहीं, शेष मामलों में समय-सीमा निर्धारित करते हुए अधिकारियों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जन सामान्य एवं आवंटियों की समस्याओं एवं उनके कार्यों को त्वरित गति से शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किये जाने के उद्देश्य से गुरूवार को प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में “प्राधिकरण दिवस/जनता अदालत“ का आयोजन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया और इनके निस्तारण के सम्बंध में अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
जनता अदालत में पहुंचे ग्रीनवुड अपार्टमेंट रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सौरभ पटेल ने बताया कि कुछ आवंटियों द्वारा अनुरक्षण शुल्क नहीं दिया जा रहा है, जिससे सोसाइटी के कार्य बाधित हो रहे हैं। इसके अलावा सौरभ व अन्य आवंटियों ने ई, एफ एवं जी ब्लॉक के निवासियों की सुविधा के लिए पार्क में आने-जाने हेतु 01 अतिरिक्त गेट के निर्माण के लिए अनुमति मांगी। जिस पर उपाध्यक्ष ने सक्षम अधिकारियों को आवंटियों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
इसके अलावा राजा बाजार निवासी नितिन एवं राजेश रस्तोगी ने प्रार्थना पत्र दिया कि उन्हें गोमती नगर विस्तार स्थित सुलभ आवास योजना में 02 फ्लैट आवंटित हुये थे। जिनकी रजिस्ट्री मई, 2025 में हो गयी है, लेकिन अभी तक भवन का कब्जा नहीं मिला है। इस पर उपाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता को 01 सप्ताह मेें कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
इस मौके पर अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी, संयुक्त सचिव सोमकमल सीताराम, उप सचिव माधवेश कुमार, विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार, जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण एवं रवि नंदन सिंह समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।
Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल
What's Your Reaction?









