Bajpur: निर्माणाधीन लेबड़ा पुल निरीक्षण के दौरान विधायक पाण्डेय बोले.. लापरवाह ठेकेदार को किया जायें ब्लैक लिस्टेड। 

बेरिया रोड पर डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से बन रहे लेबड़ा नदी पुल का गदरपुर भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री

By INA News Desk
May 5, 2026 - 18:25
45 Views
Bajpur: निर्माणाधीन लेबड़ा पुल निरीक्षण के दौरान विधायक पाण्डेय बोले.. लापरवाह ठेकेदार को किया जायें ब्लैक लिस्टेड। 
निर्माणाधीन लेबड़ा पुल निरीक्षण के दौरान विधायक पाण्डेय बोले.. लापरवाह ठेकेदार को किया जायें ब्लैक लिस्टेड। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। बेरिया रोड पर डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से बन रहे लेबड़ा नदी पुल का गदरपुर भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा व लोनिवि जेई राजीव गौड़ के साथ निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों ने ठेकेदार द्वारा पुल निर्माण में की जा रही हीलाहवाली व सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर कार्य किये जाने की शिकायत विधायक पाण्डेय ने की। अत्यंत धीमी गति से हो रहे पुल निर्माण को देख आक्रोशित विधायक पाण्डेय ने लापरवाह ठेकेदार को किया जायें ब्लैक लिस्टेड किये जाने व बेपरवाह लोनिवि अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि किये जाने के निर्देश एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को दिए। विधायक पाण्डेय ने कहा कि लोनिवि अधिकारी व संबंधित ठेकेदार आम जन के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्षाकाल में आवागमन को सुचारू रखने के लिए उन्होंने तत्काल तीन वैली पुल लगाने के लिए भी एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को कहा। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने कहा कि बार-बार कहने के उपरान्त भी ठेकेदार द्वारा अत्यंत धीमी गति से कार्य किये जाने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है। निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया  के निर्देशानुसार संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी गोपाल कोछड़, बाजपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष टिंकू यादव, प्रमुख भाजपा नेता जगदीश पाण्डेय, केलाखेड़ा भाजपा मण्डल मंत्री राकेश मौर्य, बाजपुर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष शुभम पाण्डेय, पूर्व बीडीसी सदस्य देव सिंह, सतीश तिवारी, दीपक वाही, मतलूब मसीह, मन्नू डोगरा, लवली, सुरेश प्रजापति, रूपकिशोर, जफर, राजीव, कामना, महिमा आदि थे।

Also Read- रुझानों में 'खेला' जारी: भाजपा 170 सीटों के पार, तृणमूल कांग्रेस के कई मंत्रियों और दिग्गजों को लगा शुरुआती झटका।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement