Sambhal: स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड! 13 फीट गहरे पानी में डूबा मासूम, संचालक समेत 4 पर FIR दर्ज। 

सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र में संचालित एक स्विमिंग पूल में नहाने गए बच्चे की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। वायरल

May 27, 2026 - 16:55
55 Views
Sambhal: स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड! 13 फीट गहरे पानी में डूबा मासूम, संचालक समेत 4 पर FIR दर्ज। 
स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड! 13 फीट गहरे पानी में डूबा मासूम, संचालक समेत 4 पर FIR दर्ज। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र में संचालित एक स्विमिंग पूल में नहाने गए बच्चे की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। वायरल वीडियो की शिकायत के बाद पुलिस ने स्विमिंग पूल संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एफआईआर के मुताबिक, सलारपुर गांव में संचालित स्विमिंग पूल बिना सुरक्षा मानकों के चलाया जा रहा था। वहां न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था थी और न ही प्रशिक्षित गोताखोर मौजूद थे। आरोप है कि स्विमिंग पूल में करीब 13 फीट गहरा पानी था, जहां नहाने के दौरान सुहैल नाम का किशोर डूब गया। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 106(1), 272, 125(a) और 223 के तहत हाजी मकसूद, वासित खान, मोहम्मद उबैस समेत एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि स्विमिंग पूल संचालक नियमों की अनदेखी कर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। घटना के बाद इलाके में भारी गुस्सा है। कुलदीप सिंह, एएसपी सम्भल ने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र में एक स्विमिंग पूल में बच्चे के डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। स्थानीय पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने स्विमिंग पूल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read- वैश्विक कूटनीति के पटल पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, नई दिल्ली में गूंजी 'आई लव मोदी' की आवाज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow