सम्भल में ‘ब्रह्मवर्त तीर्थ’ होगा कब्जामुक्त, प्रशासन ने शुरू किया सुंदरीकरण अभियान।

सम्भल में जिलाधिकारी के निर्देश पर तालाबों और झीलों को कब्जामुक्त कराने और उनके सुंदरीकरण का अभियान लगातार

May 27, 2026 - 17:03
40 Views
सम्भल में ‘ब्रह्मवर्त तीर्थ’ होगा कब्जामुक्त, प्रशासन ने शुरू किया सुंदरीकरण अभियान।
सम्भल में ‘ब्रह्मवर्त तीर्थ’ होगा कब्जामुक्त, प्रशासन ने शुरू किया सुंदरीकरण अभियान।

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में जिलाधिकारी के निर्देश पर तालाबों और झीलों को कब्जामुक्त कराने और उनके सुंदरीकरण का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रशासन की टीम आज मुजाहिदा सराय गांव स्थित ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले ‘ब्रह्मवर्त तीर्थ’ पहुंची, जहां करीब ढाई हेक्टेयर यानी लगभग 40 बीघा तालाब का चिन्हांकन किया गया।

उपजिलाधिकारी निधि पटेल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से पूरे जनपद में तालाबों और झीलों को चिन्हित कर कब्जामुक्त कराने का अभियान चल रहा है। इससे पहले तीन तालाबों और झीलों को कब्जामुक्त कर उनका सुंदरीकरण शुरू कराया जा चुका है, जबकि अब चौथे स्थान पर ब्रह्मवर्त तीर्थ को विकसित करने की तैयारी की जा रही है। एसडीएम के मुताबिक यह स्थल पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा है, जहां लोग पूर्वजों के तर्पण के लिए आते हैं। प्रशासन ने पाया कि तालाब के किनारों पर कुछ लोगों द्वारा घूर और अस्थाई सामान डालकर कब्जा किया गया था। अब राजस्व और विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाने और पूरे क्षेत्र का चिन्हांकन करने में जुटी हुई है। प्रशासन का दावा है कि कल से विकास विभाग द्वारा ब्रह्मवर्त तीर्थ के सुंदरीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

Also Read- Lucknow: एम्बुलेंस रिस्पॉन्स टाइम और कम करने के निर्देश, मुख्यमंत्री ने कहा- आपात स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow