Sambhal: महंगाई पर फूटा सपाइयों का गुस्सा, सड़कों पर उतरे सपा नेता-कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट पर हंगामा। 

सम्भल में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर समाजवादी पार्टी

May 27, 2026 - 17:10
38 Views
Sambhal: महंगाई पर फूटा सपाइयों का गुस्सा, सड़कों पर उतरे सपा नेता-कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट पर हंगामा। 
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की तादाद में सपाई पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की किल्लत और नीट परीक्षा पेपर लीक जैसे मुद्दों को उठाया। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, पार्टी पदाधिकारी, विधायक और जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार को घेरते नजर आए। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर सपाइयों की डीएम कार्यालय में ज्ञापन देने को लेकर पुलिस प्रशासन से नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है जबकि सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि पिछले 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम आदमी की कमर टूट गई है। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है और जनता में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं सपाइयों के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Also Read- वैश्विक कूटनीति के मंच पर 'मेलोडी' का नया अध्याय- भारत और इटली के बीच अत्याधुनिक रक्षा सौदों और रणनीतिक समझौतों पर लगी मुहर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow