Hathras: झोलाछाप का उपचार फिर बना अभिशाप महिला की संदिग्ध मौत। 

गाँव लुटसान में रविवार की देर शाम करीब 27 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति ने गांव के ही एक

By INA News Desk
Nov 24, 2025 - 23:06
47 Views
Hathras: झोलाछाप का उपचार फिर बना अभिशाप महिला की संदिग्ध मौत। 
झोलाछाप के  उपचार का शिकार मृतका का फाइल फोटो 
हाथरस। गाँव लुटसान में रविवार की देर शाम करीब 27 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति ने गांव के ही एक झोलाछाप चिकित्सक पर गलत दवा देने का अरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव लुटसान निवासी विजय कुशवाहा की करीब सत्ताईस वर्षीय पत्नी लक्ष्मी को पिछले कुछ दिनों से शरीर में सूजन और घबराहट की शिकायत थी। जिसकी दवा मृतका नेगांवके ही एक चिकित्स से ले ली थी। दवा खाने के कुछ देर बाद ही लक्ष्मी की तबियत और बिगड गई। जिसे परिजन देर रात जिला अस्पताल पहुँचे। जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिरोजपुर निवासी लक्ष्मी (मृतका) का विवाह वर्ष 2022 में लुटसान के विजय कुशवाहा से हुआ था। लक्ष्मी की मौत की खबर पाकर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गये। लक्ष्मी की मौत से सभी परिजनों की आंखों में आंसू थे। वहीं मुहल्ले में मातम छाया हुआ है, समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow