Sambhal: छत पर कपड़े सुखाने गई महिला की दर्दनाक मौत, जीने से गिरकर तोड़ा दम। 

सम्भल जनपद के चमन सराय इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छत पर कपड़े सुखाने गई 40 वर्षीय महिला

By INA News Desk
Apr 25, 2026 - 15:20
161 Views
Sambhal: छत पर कपड़े सुखाने गई महिला की दर्दनाक मौत, जीने से गिरकर तोड़ा दम। 
छत पर कपड़े सुखाने गई महिला की दर्दनाक मौत, जीने से गिरकर तोड़ा दम। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद के चमन सराय इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छत पर कपड़े सुखाने गई 40 वर्षीय महिला की जीने से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान कौसर जहां, पत्नी वसीम के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, कौसर जहां रोजाना की तरह घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जीने (सीढ़ियों) से नीचे गिर गईं। गिरने से उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। मेडिकल ऑफिसर डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि महिला को सुबह करीब पौने नौ बजे अस्पताल लाया गया था। उस समय उसकी हालत बेहद गंभीर थी। सिर और चेहरे पर गहरी चोटें थीं, नाक और मुंह से खून बह रहा था, वह बेहोश थी और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Also Read- 'हमको जो सही बुझाता है, वही बोलते हैं'- अनंत सिंह का दोटूक बयान; कहा- छिपकर पीने से बढ़ रही है बीमारी और मौतें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow