Sambhal: कहीं आसान तो कहीं हल्का टफ- होमगार्ड परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का मिला-जुला रिएक्शन।

सम्भल में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह और उम्मीद दोनों देखने को मिले। अलग-अलग जिलों से आए

Apr 25, 2026 - 15:12
67 Views
Sambhal: कहीं आसान तो कहीं हल्का टफ- होमगार्ड परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का मिला-जुला रिएक्शन।
Some easy, some slightly tough - mixed reactions of candidates regarding Home Guard exam.

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह और उम्मीद दोनों देखने को मिले। अलग-अलग जिलों से आए परीक्षार्थियों ने पेपर के स्तर और अपने प्रदर्शन को लेकर अपनी राय साझा की।

बदायूँ से आए गौरव ने बताया कि पेपर न ज्यादा कठिन था और न ही बहुत आसान। उनके मुताबिक कुछ सवाल जरूर थोड़े मुश्किल थे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतुलित रहा। उन्होंने कहा कि जो पढ़ा था उससे थोड़ा कम और जो नहीं पढ़ा था उससे भी कम आया, ऐसे में उम्मीद है कि रिजल्ट ठीक रहेगा। वहीं अमरोहा से आई काजल ने पेपर को अच्छा बताया। उनका कहना है कि परीक्षा ठीक रही और अब पूरी उम्मीद है कि उनका चयन हो जाए। काजल जैसे कई अभ्यर्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। मुरादाबाद से आई एक अन्य अभ्यर्थी ने बताया कि होमगार्ड का पेपर बेहद अच्छा गया। उन्होंने कहा कि जैसा वे RWA के मॉक टेस्ट में अभ्यास कर रही थीं, पेपर भी लगभग वैसा ही आया, जिससे उन्हें काफी सहूलियत मिली। कुल मिलाकर परीक्षा का स्तर मध्यम रहा, जिसमें कुछ सवालों ने अभ्यर्थियों को सोचने पर मजबूर किया, लेकिन अधिकांश छात्रों ने संतोषजनक प्रदर्शन की बात कही। अब सभी की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं, जहां उनकी मेहनत का असली परिणाम सामने आएगा।

Also Read- Lucknow : महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, बरेली में बोले केशव प्रसाद मौर्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow