Sambhal: दबिश के दौरान ग्रामीण की मौत से हड़कंप, आरोपित की तलाश में आई बदायूं पुलिस पर गंभीर आरोप। 

कैलादेवी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बदायूं जनपद की पुलिस की दबिश के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के

Feb 4, 2026 - 14:02
46 Views
Sambhal: दबिश के दौरान ग्रामीण की मौत से हड़कंप, आरोपित की तलाश में आई बदायूं पुलिस पर गंभीर आरोप। 
दबिश के दौरान ग्रामीण की मौत से हड़कंप, आरोपित की तलाश में आई बदायूं पुलिस पर गंभीर आरोप। 

उवैस दानिश, सम्भल 

कैलादेवी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बदायूं जनपद की पुलिस की दबिश के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस के रवैये को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया।

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी 50 वर्षीय हरचरन वाल्मिकी की ससुराल कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर में है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले हरचरन का बेटा अनिकेत बदायूं जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र की एक युवती को लेकर चला गया था। इस मामले में युवती के पिता ने अनिकेत के खिलाफ बिसौली कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तभी से अनिकेत फरार चल रहा था और पुलिस उसके स्वजन की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस से बचने के लिए हरचरन अपनी पत्नी जयवंती के साथ ससुराल नारंगपुर आकर रह रहे थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे अचानक बिसौली थाना पुलिस हरचरन की ससुराल भीमसेन के घर पहुंची। घर में मौजूद हरचरन को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह डर के कारण भागने लगे। इसी दौरान सड़क पर गिरकर वह अचेत हो गए। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें उठाकर वाहन में बैठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घबराई पुलिस मौके पर हरचरन को छोड़कर वहां से चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर कैलादेवी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बदायूं पुलिस ने न तो थाने में आमद दर्ज कराई थी और न ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read - Lucknow : उत्तर प्रदेश में फार्मा सेक्टर को विशेष प्राथमिकता, स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का माध्यम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow