Hardoi : 27 फरवरी को मां ज्वाला देवी की दिव्य ज्योति का आगमन, भव्य शोभायात्रा की तैयारी पूर्ण

आयोजन समिति के मुख्य सदस्य एवं साईं हॉस्पिटल तथा मॉडर्न डायग्नोस्टिक सेंटर, अतरौली रोड कोठवा के संचालक डॉ. संदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में मां ज्वाला देवी हिमाचल से ज्यो

Feb 24, 2026 - 21:01
 0  5
Hardoi : 27 फरवरी को मां ज्वाला देवी की दिव्य ज्योति का आगमन, भव्य शोभायात्रा की तैयारी पूर्ण
Hardoi : 27 फरवरी को मां ज्वाला देवी की दिव्य ज्योति का आगमन, भव्य शोभायात्रा की तैयारी पूर्ण

Report : मुकेश सिंह

संडीला (हरदोई)। ग्राम गंगऊ जरहा स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर गंगऊ जरहा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं भव्य जागरण कार्यक्रम के क्रम में 27 फरवरी को मां ज्वाला देवी की दिव्य ज्योति का भव्य आगमन होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

आयोजन समिति के मुख्य सदस्य एवं साईं हॉस्पिटल तथा मॉडर्न डायग्नोस्टिक सेंटर, अतरौली रोड कोठवा के संचालक डॉ. संदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में मां ज्वाला देवी हिमाचल से ज्योति लाने के लिए प्रस्थान किया गया। ज्ञात हो कि यह आयोजन विगत उन्नीस वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा है, जबकि इस वर्ष भव्य जागरण का बीसवां वर्ष है। श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर नैमिषारण्य से पधारे कथा व्यास पंडित अमित मयंक मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया, जिससे पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

आयोजन समिति के अनुसार 27 फरवरी को प्रातः 9 बजे आशु तिराहे से मां ज्वाला देवी मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मां ज्वाला देवी की दिव्य ज्योति का धूमधाम से स्वागत एवं आगमन होगा। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर शोभायात्रा में सम्मिलित होने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

You May Read : फ्रैंकफर्ट में यूपी-हेसेन प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक में निवेश और द्विपक्षीय सहयोग पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow