Lucknow : उत्तर प्रदेश में फार्मा सेक्टर को विशेष प्राथमिकता, स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का माध्यम

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है और औद्योगिक विकास की नई

Feb 3, 2026 - 23:01
24 Views
Lucknow : उत्तर प्रदेश में फार्मा सेक्टर को विशेष प्राथमिकता, स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का माध्यम
Lucknow : उत्तर प्रदेश में फार्मा सेक्टर को विशेष प्राथमिकता, स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का माध्यम

उत्तर प्रदेश के अवस्थापना व औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने होटल ताजमहल लखनऊ में फार्मा कॉन्क्लेव के दूसरे सत्र में कहा कि फार्मा सेक्टर मानव जीवन की बुनियादी जरूरतों से जुड़ा हुआ है। स्वास्थ्य ही असली धन है। फार्मा सेक्टर उम्मीद, विश्वास और भरोसे का प्रतीक है। इसका महत्व लगातार बढ़ रहा है। गहन शोध और अनुसंधान से बनी दवाइयां बड़ी-बड़ी बीमारियों से राहत दिलाती हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है और औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रदेश सरकार ने फार्मा सेक्टर के विकास को बहुत महत्व दिया है। अनुकूल नीतियां, निवेशकों के हितों की सुरक्षा और शोध-अनुसंधान को बढ़ावा देने से बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है।

यूपी फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइस नीति 2023 के तहत सरकार स्टाम्प ड्यूटी और विद्युत शुल्क में 100 प्रतिशत छूट दे रही है। साथ ही पेटेंट फाइलिंग, गुणवत्ता प्रमाणन और क्लिनिकल ट्रायल के लिए मजबूत सहयोग प्रदान किया जा रहा है। निवेशकों को पूंजी सब्सिडी और 100 प्रतिशत एसजीएसटी प्रतिपूर्ति का लाभ मिल रहा है।

बुन्देलखण्ड क्षेत्र में लगभग 1500 एकड़ में बल्क ड्रग फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है। यह पार्क सस्ती दवाओं के उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश को फार्मा हब बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सत्र में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार, विभागीय अधिकारी और निवेशक मौजूद रहे।

Also Click : उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने घर का गेट तोड़ा- सीसीटीवी में कैद हादसा, कार दीवार से टकराई, चालक फरार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow