Hardoi : 'अनुभूति कार्यक्रम' के तहत कमलेश्वर स्मृति सम्मान समारोह संपन्न, मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित कर कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा शमां

सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से योगदान देने वालों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसमें सांस्कृतिक गायन से आस्था त्रिवेदी, यूपीएससी चयनित डॉक्टर आमीना सुल्ता

Feb 23, 2026 - 20:07
 0  7
Hardoi : 'अनुभूति कार्यक्रम' के तहत कमलेश्वर स्मृति सम्मान समारोह संपन्न, मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित कर कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा शमां
Hardoi : 'अनुभूति कार्यक्रम' के तहत कमलेश्वर स्मृति सम्मान समारोह संपन्न, मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित कर कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा शमां

हरदोई के वैभव लॉन में अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत कमलेश्वर स्मृति फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वृंदावन से आई राधा प्रिया जी ने कहा कि जिन वनों में माली नहीं होते, उनका उजाड़ हो जाता है। अध्यात्म से पांच तत्वों को जागृत रखना सफलता का मंत्र है। दुख का कारण भौतिक साधनों की लत है। प्रकृति का कर्ज हम नहीं चुका सकते, इसे देने वाला परमेश्वर है। पूर्वजों और गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण, शॉल और पटका पहनाकर किया गया। अन्य अतिथियों निवेदिता श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, अविनाश गुप्ता अब्बी और ब्लॉक प्रमुख बावन धर्मेंद्र सिंह का पटका पहनाकर स्वागत हुआ।सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से योगदान देने वालों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसमें सांस्कृतिक गायन से आस्था त्रिवेदी, यूपीएससी चयनित डॉक्टर आमीना सुल्तान जैदी, चिकित्सा से डॉक्टर अजय सिंह, वेटलिफ्टिंग चैंपियन पूनम तिवारी, फुटबॉल से कृष्णा मिश्रा, श्रीमती कृष्णा कुमारी सेवा संस्थान से शालिनी सिंह, शिक्षा से संजीव मिश्रा और स्वर्गीय पत्रकार अखिलेश सिंह के परिवारजन भूमिका सिंह व मुकेश सिंह शामिल थे।वरिष्ठ पत्रकारों शिव प्रकाश त्रिवेदी, रितेश मिश्रा, आमिर किरमानी, देवेंद्र सिंह बबलू, आलोक सिंह, गंगा शंकर दीक्षित, सुशांत सिंह, गोपाल द्विवेदी, नवल किशोर द्विवेदी, संजय सिंह, राहुल सिंह, आशुतोष अवस्थी, वैभव लॉन के अमिताभ शुक्ला मोनू, आईएनए न्यूज़ से संदीप चौरसिया, शुभम दीक्षित, सुरेंद्र कुमार, शिवली इकबाल और उवैस को भी सम्मानित किया गया।कवि सम्मेलन में विपिन मलीहाबादी, सतीश मधुप, राम शब्द, अभय सिंह निर्भीक, रितु चतुर्वेदी, पवन प्रगीत और अपूर्वा अवस्थी उन्मुक्त ने काव्य प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता, अनुराधा मिश्रा, कुमुदनी त्रिपाठी, ज्योति बघेल, प्रियंका सिंह, सीमा मिश्रा, वी एस पांडे, राजकुमार सिंह और नरेश चंद्र शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कवियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। विजय लक्ष्मी सिंह जादौन और अमिता मिश्रा ने सहयोगियों अर्पिता सिंह, वर्तिका सिंह, सिद्धि अवस्थी का आभार जताया और कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Also Click : Lucknow : संघर्ष से सम्मान तक- बरेली की सलमा बनीं ग्रामीण आर्थिक सशक्तीकरण की मिसाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow