Hardoi: लोकप्रिय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने किया नवनिर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण। 

लोकप्रिय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने तहसील मुख्यालय सवायजपुर क्षेत्र के गौरखेडा स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण

Jan 23, 2026 - 17:43
23 Views
Hardoi: लोकप्रिय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने किया नवनिर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण। 
लोकप्रिय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने किया नवनिर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण। 

सवायजपुर (हरदोई)। लोकप्रिय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने तहसील मुख्यालय सवायजपुर क्षेत्र के गौरखेडा स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में नवनिर्मित अतिरिक्त भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस अतिरिक्त भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में सुविधा मिलेगी तथा आम जनता को भी बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू, अधिशासी अभियंता मनिन्दर सिंह, अवर अभियंता कौशल कुमार, बृम्हानन्द दीक्षित, जितेंद्र सिंह चौहान (जीतू), नरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Also Read-Sambhal: जिले में शुरू हुई लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट, नवजातों के लिए ‘जीवनदायिनी’ पहल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow