Hardoi: सवायजपुर में मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित। 

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को प्रभावी ढंग से संचालित

Jan 23, 2026 - 17:38
20 Views
Hardoi: सवायजपुर में मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित। 
सवायजपुर में मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित। 

सवायजपुर। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से नवनिर्मित निरीक्षण भवन, सवायजपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में समस्त मण्डल अध्यक्षों, मण्डल प्रभारियों एवं विधानसभा स्तरीय SIR मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान विधायक रानू ने नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 की पर्याप्त उपलब्धता, उसके सुव्यवस्थित वितरण तथा प्रत्येक बूथ स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं एवं पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा, कमलेश पाल, राकेश रंजन त्रिवेदी, रोहित सिंह सहित भुवनेश वाजपेई, कृष्ण कुमार त्रिवेदी एवं रजनीश त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला वृक्षोरापण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow