Hardoi: ग्रामीण चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश। 

मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई  सान्या छाबड़ा द्वारा विकास खण्ड अहिरोरी के ग्राम खेतुई में आयोजित ग्रामीण चौपाल में प्रतिभाग कर जनसामान्य

By INA News Desk
Jan 23, 2026 - 17:31
64 Views
Hardoi: ग्रामीण चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश। 
ग्रामीण चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई  सान्या छाबड़ा द्वारा विकास खण्ड अहिरोरी के ग्राम खेतुई में आयोजित ग्रामीण चौपाल में प्रतिभाग कर जनसामान्य की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत सचिवालय, खेतुई परिसर में किया गया, जहां महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम एवं पशुपालन विभाग द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान किया गया।

ग्रामीण चौपाल के दौरान कुल 248 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्क्रीनिंग कर बीपी एवं शुगर की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श व औषधियों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 40 लोगों का नेत्र परीक्षण कर 07 लोगों का चश्मा उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण किया गया तथा 08 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई। समाज कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा भी लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीणों से शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन वितरण एवं आंगनवाड़ी सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभ प्राप्त होने संबंधी फीडबैक लिया गया तथा संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

ग्रामीण चौपाल के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिवालय में लाइब्रेरी की स्थापना, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने, विभिन्न योजनाओं की जानकारी दीवारों पर पेंट कराने एवं सचिवालय को सुव्यवस्थित करने के निर्देश ग्राम प्रधान अंशुमान सिंह एवं ग्राम पंचायत सचिव नीरज वर्मा को दिए गए।

तत्पश्चात आरआरसी सेंटर का निरीक्षण कर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु चारों मजरों में रोस्टर बनाकर कार्य कराने, वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय से प्राप्त धनराशि को ग्राम पंचायत के ओएसआर खाते में जमा कराने तथा आरआरसी सेंटर को मॉडल आरआरसी सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अस्थायी गौ आश्रय स्थल खेतुई का निरीक्षण किया गया, जहां मौके पर 57 गौवंश पाए गए। गौशाला में हरा चारा, भूसा, पेयजल एवं सर्दी से बचाव की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सभी गौवंश ईयर टैगयुक्त पाए गए।

ग्रामीण चौपाल में ब्लॉक प्रमुख अहिरोरी धर्मवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, एमओआईसी अहिरोरी डॉ. राजीव रंजन, खण्ड विकास अधिकारी अहिरोरी, ग्राम प्रधान अंशुमान सिंह, ग्राम पंचायत सचिव नीरज वर्मा सहित कृषि, राजस्व, पूर्ति, विद्युत, बाल विकास एवं पुष्टाहार, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूर्व सूचना के बावजूद खण्ड शिक्षा अधिकारी, अहिरोरी एवं सहायक अभियंता, विद्युत अनुपस्थित पाए गए, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता, विद्युत को दिए गए।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला वृक्षोरापण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement