Sambhal: जिले में शुरू हुई लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट, नवजातों के लिए ‘जीवनदायिनी’ पहल। 

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने जिला अस्पताल में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमयू) का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा

By INA News Desk
Jan 23, 2026 - 16:44
115 Views
Sambhal: जिले में शुरू हुई लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट, नवजातों के लिए ‘जीवनदायिनी’ पहल। 
जिले में शुरू हुई लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट, नवजातों के लिए ‘जीवनदायिनी’ पहल। 
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल 

शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने जिला अस्पताल में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमयू) का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), उपजिलाधिकारी (एसडीएम), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) समेत अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि एलएमयू शासन की एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य नवजात शिशुओं को मां का दूध उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कई माताओं का दूध अधिक आता है या वे स्वेच्छा से दूध दान करना चाहती हैं, ऐसे में यह दूध उन बच्चों को दिया जाएगा जिनकी माताओं को किसी कारणवश दूध उपलब्ध नहीं हो पाता। डीएम ने बताया कि डोनर मदर्स की पहले सीरोलॉजिकल जांच की जाएगी। जांच में स्वस्थ पाए जाने पर ही दूध का कलेक्शन किया जाएगा। इसके बाद दूध की प्रोसेसिंग, टेस्टिंग, पाश्चुरीकरण और सुरक्षित स्टोरेज की व्यवस्था की गई है। एलएमयू में डीप फ्रीजर, सामान्य फ्रीजर, ऑटोमेटिक बर्तन धोने की मशीन और स्टरलाइजेशन यूनिट स्थापित की गई है। साथ ही यहां तैनात एएनएम समेत स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि एलएमयू भविष्य में ‘गर्भ संस्कार’ केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा, जहां माताओं को आहार, विहार और संस्कार से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने समाज में प्रचलित गलत परंपराओं पर चिंता जताते हुए कहा कि नवजात को पहला दूध न पिलाने जैसी भ्रांतियों को दूर करने के लिए भी यहां जागरूकता फैलाई जाएगी। यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

Also Read- Hathras : ट्रामा सेंटर की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में हस्ताक्षर अभियान जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement