Sambhal: सम्भल पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ 7 लाख के 509 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे।

सम्भल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद में खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के

By INA News Desk
Jan 23, 2026 - 16:53
195 Views
Sambhal: सम्भल पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ 7 लाख के 509 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे।
सम्भल पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ 7 लाख के 509 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे।
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद में खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के कुल 509 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकीर्ति शर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार भाटी (IPS) के नेतृत्व में की गई। जनपद साइबर सेल और साइबर थाना की टीम ने दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR पोर्टल की मदद से यह अभियान चलाया। CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए मोबाइल फोन को ट्रैक कर न सिर्फ जनपद सम्भल बल्कि गैर जनपदों और अन्य राज्यों से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन में वीवो के 107, ओप्पो के 97, सैमसंग के 73, रियलमी के 62, रेडमी के 51, वनप्लस के 29, मोटो के 28, पोको के 15 सहित आईफोन, नोकिया और अन्य कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। मोबाइल बरामदगी अभियान में जनपद के विभिन्न थानों और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत CEIR पोर्टल पर IMEI नंबर ब्लॉक कराएं और नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सके और बरामदगी संभव हो सके। सम्भल पुलिस की इस कार्रवाई से आम नागरिकों में भरोसा बढ़ा है और साइबर अपराधों पर लगाम कसने की दिशा में इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Also Read- Hathras : हाथरस के सिकंदराराऊ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement