Sambhal : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, कार्यकर्ताओं में आक्रोश
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। आरोप है कि इन तत्वों ने न सिर्फ गाली-गलौज
Report : उवैस दानिश, सम्भल
AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। आरोप है कि इन तत्वों ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इसका उद्देश्य पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को रोकना और शौकत अली की छवि को धूमिल करना बताया जा रहा है। इस मामले में एआईएमआईएम सम्भल के जिला अध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी विकास चंद्र को सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि यह हरकत योजनाबद्ध तरीके से पार्टी की गतिविधियों को बाधित करने के लिए की जा रही है। पत्र में मांग की गई है कि ऐसे तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाई जाए। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कहा कि अक्षय भारद्वाज द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को सोशल मीडिया पर आभार टिप्पणी के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है प्रदेश कार्यालय पर लगातार फोन कर करके ये धमका रहे हैं। यह सब गलत है हमारी मांग है कि प्रदेश अध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान करने के साथ इन पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
AIMIM नगर पालिका अध्यक्ष पति चौधरी मुशीर खां ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा की मांग को लेकर और अक्षय भारद्वाज पर कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपे गए हैं हमने भी सम्भल में उपजिलाधिकारी को अपर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है। जो लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दे रही है उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और प्रदेश अध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान की जाये।
Also Click : Hardoi : हरपालपुर पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की भैंस, नगदी और पिकअप डाला बरामद
What's Your Reaction?











