Hardoi : हरपालपुर पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की भैंस, नगदी और पिकअप डाला बरामद

हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव निवासी उनीत सिंह पुत्र पुतान सिंह की अज्ञात चोर घर के बाहर बंधी भैंस पिकअप में लादकर चोरी कर ले गए थे, जिसके संबंध में पी

By INA News Desk
Sep 18, 2025 - 22:52
155 Views
Hardoi : हरपालपुर पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की भैंस, नगदी और पिकअप डाला बरामद
हरपालपुर पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की भैंस, नगदी और पिकअप डाला बरामद
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर- हरदोई : हरपालपुर पुलिस ने गुरुवार को तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से चोरी की हुई भैंस, नगदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पिकअप डाला बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव निवासी उनीत सिंह पुत्र पुतान सिंह की अज्ञात चोर घर के बाहर बंधी भैंस पिकअप में लादकर चोरी कर ले गए थे, जिसके संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की।प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि उपरोक्त मुकदमें की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए मासूक अली पुत्र रहीम अली निवासी ग्राम पलिया, हनीफ पुत्र तसमीर एवं रिजवान पुत्र महनूर निवासीगण ग्राम कठेठा थाना हरपालपुर को थाने के पुलिस टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार किया, जिनके पास से चोरी की गई एक भैंस 1 लाख 45 हजार रुपए की नगदी, 3 मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप डाला बरामद हुआ। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रकरण में अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : Shahjahanpur : जल शक्ति मंत्री का शाहजहांपुर दौरा, गर्रा नदी परियोजना का निरीक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement