Sambhal : वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, गुन्नौर में गरजा विरोध

काज़ी हम्माद मुबीन ने आरोप लगाया कि चुनावों में धांधली और वोट चोरी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, जो देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई

Sep 19, 2025 - 18:41
 0  23
Sambhal : वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, गुन्नौर में गरजा विरोध
वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, गुन्नौर में गरजा विरोध

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जिले में वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष काज़ी हम्माद मुबीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार देर रात मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। जुलूस युवा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर गुन्नौर के नेहरू चौक तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष काज़ी हम्माद मुबीन ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है, जो संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस लड़ाई को गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से लड़ेंगे, लेकिन जनता के अधिकारों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।काज़ी हम्माद मुबीन ने आरोप लगाया कि चुनावों में धांधली और वोट चोरी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, जो देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो युवा कांग्रेस सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने वोट देकर अपनी सरकार चुनने का अधिकार पाया है और इस अधिकार का सम्मान होना चाहिए।

जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में मशालें थीं, इस दौरान वोट चोरी बंद करो, लोकतंत्र बचाओ और जनता के अधिकार लौटाओ जैसे नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।जुलूस में पप्पू सैफी, शादाब, अजीम, आरिफ, मजहर, बाबू, पिंटू, अवधेश, रिहान, रामगोपाल, नीरज सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेहरू चौक पर पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हुआ, जहां नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वोट चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा और जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई। अंत में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेते हुए जुलूस का समापन किया।

Also Click : Hardoi : हरपालपुर पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की भैंस, नगदी और पिकअप डाला बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow