Hardoi : हरदोई में मेगा विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन

विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार गौतम ने संबंधित वि

Feb 22, 2026 - 23:54
55 Views
Hardoi : हरदोई में मेगा विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन
Hardoi : हरदोई में मेगा विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन

हरदोई के विक्टोरिया हाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा वृहद विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके हुई।मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश रीता कौशिक ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने शिविर में आए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार गौतम ने संबंधित विभाग की जानकारी दी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव काव्या सिंह ने प्राधिकरण की भूमिका बताई और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जागरूक किया। शिविर में हरदोई के विभिन्न विभागों के कुल 29 स्टाल लगाए गए, जिनका अधिकारियों ने निरीक्षण किया।मंच संचालन मुख्य न्यायिक अधिकारी ऋचा वर्मा और अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन पश्चिमी जीशान खान ने किया।इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में लाभार्थी और आम लोग मौजूद रहे।

You May Read : अरशद वारसी ने आर्यन खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया, आर्यन की डायरेक्टोरियल डेब्यू 'द बै***ड्स ऑफ बॉलीवुड' में तुरंत हां भरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow