Sambhal: शब-ए-बारात पर इबादत में डूबा सम्भल, कब्रिस्तानों और मस्जिदों में उमड़ी भीड़। 

शब-ए-बारात के मुबारक मौके पर सम्भल शहर पूरी तरह इबादत और रूहानियत के माहौल में डूबा नजर आया। गुरुवार रात से ही मस्जिदों, इमामबाड़ों

By INA News Desk
Feb 4, 2026 - 14:14
17 Views
Sambhal: शब-ए-बारात पर इबादत में डूबा सम्भल, कब्रिस्तानों और मस्जिदों में उमड़ी भीड़। 
सईद अख्तर, अकीदतमंद

उवैस दानिश, सम्भल 

शब-ए-बारात के मुबारक मौके पर सम्भल शहर पूरी तरह इबादत और रूहानियत के माहौल में डूबा नजर आया। गुरुवार रात से ही मस्जिदों, इमामबाड़ों और कब्रिस्तानों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुसलमानों ने देर रात तक नमाज़, कुरानख़्वानी और दुआओं के ज़रिए अपने मरहूम रिश्तेदारों के लिए मग़फिरत की दुआ मांगी।

शहर के प्रमुख कब्रिस्तानों में लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी और चराग़ रोशन किए। वहीं मस्जिदों में नफ्ल नमाज़ों का सिलसिला पूरी रात जारी रहा। अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक़्क़ी के लिए खास दुआएं कीं। शब-ए-बारात के मद्देनज़र प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा, जबकि नगर पालिका द्वारा कब्रिस्तानों और धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया। बिजली और रोशनी की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। धार्मिक नेताओं ने बताया कि शब-ए-बारात रहमत, बरकत और मग़फिरत की रात होती है, जिसमें अल्लाह अपने बंदों की दुआओं को कुबूल फरमाता है। इसी अकीदे के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने पूरी रात इबादत कर यह पाक रात अदा की।

Also Read- दिल्ली में चुनाव आयोग मीटिंग से निकलीं ममता बनर्जी- मुख्य चुनाव आयुक्त को कहा अहंकारी और झूठा, 7 बार MP रह चुकी हूं, ऐसा EC कभी नहीं देखा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow