Sambhal: 1978 से 2024 तक के दंगों की कहानी: ‘कल्कि सम्भल’ का पहला पोस्टर जारी, महेश मांजरेकर और विजय राज की दमदार एंट्री।
सम्भल के इतिहास में दर्ज 1978 और 24 नवंबर 2024 के दंगों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि सम्भल’ का पहला पोस्टर सोमवार शाम करीब
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल के इतिहास में दर्ज 1978 और 24 नवंबर 2024 के दंगों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि सम्भल’ का पहला पोस्टर सोमवार शाम करीब 7 बजे सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया। पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
फिल्म का निर्माण ‘उदयपुर फाइल्स’ के निर्माता अमित जानी कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान भरत एस. श्रीनाते ने संभाली है। पहले इस फिल्म का नाम ‘सम्भल फाइल्स’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘कल्कि सम्भल’ कर दिया गया। जारी किए गए पोस्टर में फिल्म के प्रमुख किरदारों की झलक दिखाई गई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म में महेश मांजरेकर एक अहम किरदार ‘अब्बाजान’ की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं विजय राज को ‘भाईजान’ के किरदार में दिखाया गया है। दोनों कलाकार अपने सशक्त अभिनय के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनके किरदार फिल्म को खास बना सकते हैं। फिल्म में सम्भल के तत्कालीन हालात, सामाजिक तनाव और प्रशासनिक चुनौतियों को सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है। खास बात यह है कि सम्भल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के किरदार को निभाने वाले अभिनेता का खुलासा अगले पोस्टर में किया जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा इंतजार है। 02 फरवरी 2026 को जारी हुआ यह पहला पोस्टर साफ संकेत देता है कि ‘कल्कि सम्भल’ एक संवेदनशील, गंभीर और चर्चा में रहने वाली फिल्म साबित हो सकती है। अब सभी की निगाहें इसके अगले पोस्टर और ट्रेलर पर टिकी हैं।
Also Read- आदित्य धर की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचा दी धुरंधर 2 की टीजर रिलीज को लेकर हलचल।
What's Your Reaction?











