Sambhal: नेजा मेला विवाद: 9 फरवरी को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, मेला कमेटी ने 10 मार्च को झंडा लगाने का किया ऐलान। 

सम्भल के ऐतिहासिक नेजा मेला मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई की तारीख तय हो गई है। महमूद गजनवी के भांजे सय्यद सालार मसूद गाजी की याद

By INA News Desk
Feb 4, 2026 - 14:26
42 Views
Sambhal: नेजा मेला विवाद: 9 फरवरी को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, मेला कमेटी ने 10 मार्च को झंडा लगाने का किया ऐलान। 
शाहिद मसूदी, अध्यक्ष , कोर्ट का ऑडर

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के ऐतिहासिक नेजा मेला मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई की तारीख तय हो गई है। महमूद गजनवी के भांजे सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाले इस मेले पर प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष लगाई गई रोक के खिलाफ दायर याचिका पर 9 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यह जानकारी हाईकोर्ट के ताजा आदेश से सामने आई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में नेजा मेला कमेटी याचिकाकर्ता हैं, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार समेत तीन पक्ष प्रतिवादी बनाए गए हैं। मामले की सुनवाई में एक ओर मामले से जोड़ते हुए दोनों मामलों को एक साथ सुनने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 9 फरवरी को ‘फ्रेश’ के रूप में सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि पिछले साल प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द का हवाला देते हुए नेजा मेले के आयोजन पर रोक लगा दी थी। इसके विरोध में इस वर्ष मेला कमेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मेला कमेटी का कहना है कि यह मेला हजारों वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होता आ रहा है और इससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं फैलती। इधर, मेला कमेटी ने इस साल 10 मार्च को परंपरागत रूप से नेजा मेले का झंडा लगाने का ऐलान भी कर दिया है। अब सभी की निगाहें 9 फरवरी को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं, जिसके बाद यह तय होगा कि इस वर्ष सम्भल में नेजा मेला आयोजित हो पाएगा या नहीं।

Also Read- Sambhal: यामीन मामले से जुड़ी याचिकाएं होंगी एक साथ, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 9 फरवरी की तय अगली सुनवाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow