Sambhal: कल्कि सम्भल में नवाब साहब का दमदार खुलासा, अन्नू कपूर के किरदार ने बढ़ाया सियासी ताप।

फिल्म कल्कि सम्भल को लेकर चर्चाएं लगातार तेज़ होती जा रही हैं। अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से एक और अहम किरदार का खुलासा

By INA News Desk
Feb 14, 2026 - 17:44
237 Views
Sambhal: कल्कि सम्भल में नवाब साहब का दमदार खुलासा, अन्नू कपूर के किरदार ने बढ़ाया सियासी ताप।
सोशल मीडिया पर पोस्ट पोस्टर

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: फिल्म कल्कि सम्भल को लेकर चर्चाएं लगातार तेज़ होती जा रही हैं। अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से एक और अहम किरदार का खुलासा किया गया है। मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर फिल्म में “नवाब साहब” की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। जैसे ही उनका कैरेक्टर रिवील पोस्टर सामने आया, सोशल मीडिया पर इसे लेकर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली।

नवाब साहब का किरदार फिल्म की कहानी में एक ताकतवर और प्रभावशाली नेता के रूप में उभरता है, जो शहर की सियासत में अहम दखल रखता है। बताया जा रहा है कि यह किरदार अब्बाजान और भाईजान जैसे अन्य प्रमुख पात्रों का राजनीतिक प्रतिद्वंदी होगा, जिससे कहानी में टकराव और ड्रामा और भी गहरा हो जाएगा। अन्नू कपूर का गंभीर और रौबदार लुक दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है। फिल्म का निर्माण अमित जानी द्वारा किया जा रहा है, जबकि निर्देशन की कमान भारत एस. श्रीनेट ने संभाली है। इससे पहले फिल्म से जुड़े कई किरदारों का खुलासा किया जा चुका है और हर कैरेक्टर के साथ उत्सुकता बढ़ती जा रही है। निर्माता पक्ष के अनुसार, फरवरी में सभी प्रमुख किरदारों का रिवील पूरा कर लिया जाएगा। फिल्म ‘कल्कि सम्भल’ की शूटिंग मार्च 2026 से सम्भल में शुरू होने की तैयारी है। सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म पहले ही विवादों और चर्चाओं में बनी हुई है। अब नवाब साहब के किरदार के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी और भी धारदार होने वाली है। दर्शकों को अब बड़े पर्दे पर इस सियासी टकराव का बेसब्री से इंतज़ार है।

Also Read- Lucknow: प्रदेश अब ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइमली डिलीवरी का मॉडल, यही नए यूपी की पहचानः योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement