Hardoi: हरदोई में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता सेवा शिविर, योजनाओं की दी गई जानकारी। 

आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक जागरूकता सेवा शिविर के सफल आयोजन एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार

By INA News Desk
Feb 14, 2026 - 17:30
53 Views
Hardoi: हरदोई में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता सेवा शिविर, योजनाओं की दी गई जानकारी। 
हरदोई में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता सेवा शिविर, योजनाओं की दी गई जानकारी। 

हरदोई। आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक जागरूकता सेवा शिविर के सफल आयोजन एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शनिवार 14 फरवरी 2026 को तहसील सदर क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन तहसील सदर के अंतर्गत डा. राममनोहर लोहिया महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शशिनाथ पांडे ने की।

योजनाओं व निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी

शिविर में लीगल एड क्लीनिक के प्रतिनिधि श्यामू सिंह ने समाज कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं बीपीएलवी कीर्ति कश्यप ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यालय से आए अशोक कुमार, दिनेश कुमार और राम नारायण मिश्र ने NALSA एवं सालसा द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, हेल्पलाइन 15100, तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय लोक अदालत की भी दी गई जानकारी

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आगामी 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। शिविर में विद्यालय स्टाफ—डॉ. शशिकांत पांडे, आनंद विशारद, मुकेश कुमार, शिवम शुक्ला, पारुल गुप्ता, वैष्णवी, मनीषा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। आयोजकों ने बताया कि 22 फरवरी को होने वाला मेगा शिविर आमजन को विधिक अधिकारों, निःशुल्क सहायता और सरकार की योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Also Read- Hardoi: जिला कारागार हरदोई में विधिक जागरूकता शिविर, बंदियों को बताए गए अधिकार व प्ली-बारगेनिंग की जानकारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow