Sambhal: जहाँ बच्चों ने पूजे माता-पिता: भवानीपुर विद्यालय में संस्कारों का अनूठा आयोजन।
उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर में भारतीय इतिहास संकलन समिति का भावपूर्ण आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर में भारतीय
उवैस दानिश, सम्भल
उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर में भारतीय इतिहास संकलन समिति का भावपूर्ण आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर में भारतीय इतिहास संकलन समिति के तत्वावधान में माता-पिता पूजन दिवस अत्यंत उमंग, उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षक मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता की आज्ञा-पालन और कर्तव्य-निष्ठा का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजन से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथियों—अनंत कुमार अग्रवाल, चौधरी देवेंद्र सिंह तेवतिया, अजय कुमार शर्मा एवं मीनू रस्तोगी—का पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा श्रीमद् भगवत गीता भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि माता-पिता चलते-फिरते देव हैं और सबसे बड़े तीर्थ हैं। उन्होंने श्री रामचरितमानस से भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को माता-पिता के प्रति कर्तव्यों का बोध कराया और आज्ञा-पालन का सामूहिक संकल्प दिलाया। जिला महिला प्रमुख मीनू रस्तोगी ने माता-पिता की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता का सम्मान करता है, उस पर ईश्वरीय कृपा सदैव बनी रहती है। चौधरी देवेंद्र सिंह तेवतिया ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रत्येक विद्यालय और घर-घर में प्रतिवर्ष आयोजित करने की आवश्यकता बताई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांत संगठन मंत्री अनंत कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज के बच्चे भविष्य के देश-निर्माता हैं। उन्हें संस्कारयुक्त शिक्षा देना शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर के शिक्षक मंडल की प्रशंसा करते हुए विद्यालय को ब्लॉक ही नहीं, जनपद में भी यशस्वी बताया। कार्यक्रम के भावुक क्षणों में विद्यार्थियों ने पूजा-थाली के साथ अपने माता-पिता का रोली-चावल से तिलक किया, माल्यार्पण किया, उपहार भेंट किए और चरण-स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। जीवनभर आज्ञा-पालन और कर्तव्य-निष्ठा का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर तृषा लोधी और सेवाराम सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय इतिहास संकलन समिति के संरक्षक अनंत कुमार अग्रवाल ने की, जबकि संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अतुल कुमार शर्मा ने किया।
Also Read- Lucknow: विकसित उत्तर प्रदेश की नींव: 2026-27 का जनकल्याणकारी बजट- उपमुख्यमंत्री
What's Your Reaction?











