Lucknow : पराग खोया होली के लिए पराग बूथों पर उपलब्ध, एक किलो की कीमत है इतनी
पराग डेयरी ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी होली पर खोया बिक्री शुरू की है। होली के समय खोया की काफी मांग रहती है। इसलिए पराग ने 15 टन खोया बेचने का लक्ष्य र
लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने होली त्योहार के अवसर पर पराग खोया बेचने का फैसला किया है। अधिकृत पराग बूथों पर स्टीम पद्धति से तैयार शुद्ध खोया उपलब्ध होगा। एक किलो पैक की कीमत 450 रुपये और आधा किलो पैक की कीमत 225 रुपये रखी गई है।
पराग डेयरी ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी होली पर खोया बिक्री शुरू की है। होली के समय खोया की काफी मांग रहती है। इसलिए पराग ने 15 टन खोया बेचने का लक्ष्य रखा है। पिछले साल 8 टन बिक्री हुई थी। इसके अलावा होली के मौके पर देसी घी से बने रसगुल्ले, गुलाब जामुन, मिल्क केक, कलाकंद और अन्य मिठाइयां भी पराग बूथों पर मिलेंगी। यह जानकारी लखनऊ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक ने दी है।
You May Read : फ्रैंकफर्ट में यूपी-हेसेन प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक में निवेश और द्विपक्षीय सहयोग पर जोर
What's Your Reaction?











