Bajpur: भाजपा नेता राजेश कुमार ने_किया एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण। 

प्रमुख भाजपा नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान व एकलव्य विद्यालय के प्रधानाचार्य

Apr 25, 2026 - 15:26
47 Views
Bajpur: भाजपा नेता राजेश कुमार ने_किया एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण। 
भाजपा नेता राजेश कुमार ने_किया एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। प्रमुख भाजपा नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान व एकलव्य विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर त्रिपाठी के साथ बरहैनी में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय’ का स्थलीय निरीक्षण किया। राजेश कुमार ने कहा कि यह अत्याधुनिक शिक्षण संस्थान भविष्य में क्षेत्र के छात्र/ छात्राओं के लिए ज्ञान, कौशल एवं उज्जवल संभावनाओं का सशक्त केंद्र सिध्द होगा, जहाँ उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विशेष प्रसन्नता का विषय है कि इस संस्थान में छात्र/ छात्राओं का प्रथम चरण इसी सोमवार से प्रारंभ होगा, जो क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट के मार्गदर्शन में जनजातीय मंत्रालय निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रहा है।

एकलव्य विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों के सपनों को साकार करने का माध्यम है। यह उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रदान कर मुख्यधारा में अग्रसर करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर समाज कल्याण योजनायें अनुश्रवण समिति के सदस्य आशीष ठाकुर, बरहैनी लैम्पस के पूर्व चेयरमैन पूरन सिंह, ग्राम प्रधान रवि बरूआ, महेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, नरेश सिंह , राजीव गोयल आदि मौजूद थे।

Also Read- अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow