Sambhal: नाबालिग से ठगी के आरोप में महिला भूख हड़ताल पर बैठी, न्याय की गुहार।
सम्भल जिले में मंजू लता नामक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गई है। महिला का
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जिले में मंजू लता नामक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गई है। महिला का आरोप है कि उसके घर से सोने चांदी के जेवर और पैसठ हजार रुपए की रकम बहला–फुसलाकर ठग ली गई है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
प्रार्थिनी के अनुसार एक वर्ष पूर्व सत्संग सुनने पंजाब गई थीं। घर पर उसकी नाबालिग पुत्री यती और पुत्र मनजीत मौजूद थे। इसी दौरान यती की सहेली खुशी और उसकी मां सोनी (निवासी मोहल्ला कोट पूर्वी) का घर पर आना–जाना था। महिला का कहना है कि उसने अपनी बेटी की फीस के लिए दस हजार रुपए घर पर रखे थे, जिन्हें खुशी और उसकी मां ने बहला–फुसलाकर ले लिया। इसी के बाद आरोपी महिलाओं ने किशोरी को यह कहकर भरोसे में लिया कि “तेरी मां बाहर गई है, घर असुरक्षित है, जेवर हमें दे दो, हम लॉकर में रख देंगे।” किशोरी ने अपनी मां के सोने चांदी के जेवर उन्हें दे दिए। पंजाब से लौटने के बाद जब प्रार्थिनी ने बेटी से बात की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।
इसके बाद जब उन्होंने सोनी और खुशी से पैसा व जेवर मांगे, तो एक साल बाद देने की बात कही गई। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी न तो पैसे मिले और न ही जेवर साथ ही जेवर छुड़ाने के नाम पर पचपन हजार रुपए देने का दावा भी महिला ने किया है। महिला का दावा है कि जांच में पता चला कि सोनी, खुशी, शिवम ने सर्राफा बाजार के कई दुकानदारों के साथ मिलकर जेवर पहले गिरवी रखे, फिर बेच दिए। महिला का कहना है कि उसके पास आरोपों के समर्थन में “रिकॉर्डिंग के रूप में” सबूत भी मौजूद हैं। पीड़िता का आरोप है कि प्रकरण की शिकायत थाने और पुलिस अधीक्षक बहजोई से भी की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लंबे समय से परेशान होकर अब वह बेटी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गई है। महिला ने डीएम से न्याय की मांग करते हुए कहा है कि यदि मेरे गहने और रुपए वापस नहीं कराए गए तो मैं अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी और उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने को बाध्य हो जाऊंगी। फिलहाल महिला की भूख हड़ताल जारी है और प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
Also Read- Sambhal: सम्भल में मिला एक और प्राचीन बंद कुआं, प्रशासन ने शुरू कराई खुदाई।
What's Your Reaction?











