Bajpur: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तहसील परिसर में 11वें दिन भी धरना जारी, भाजपा नेता गौरव शर्मा ने दिया समर्थन। 

सैलरी में 800 की बढ़ोतरी सहित- छः सूत्रीय माँगों को लेकर तहसील परिसर में 11 वे दिन भी जारी धरने पर भाजपा नेता गौरव शर्मा ने पहुंचकर उनकी

Nov 26, 2025 - 16:26
 0  44
Bajpur: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तहसील परिसर में 11वें दिन भी धरना जारी, भाजपा नेता गौरव शर्मा ने दिया समर्थन। 
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तहसील परिसर में 11वें दिन भी धरना जारी, भाजपा नेता गौरव शर्मा ने दिया समर्थन। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। सैलरी में 800 की बढ़ोतरी सहित- छः सूत्रीय माँगों को लेकर तहसील परिसर में 11 वे दिन भी जारी धरने पर भाजपा नेता गौरव शर्मा ने पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए कहां सीएम पुष्कर सिंह धामी से समय मांगा गया है समय मिलते ही आंगनबाड़ी कार्यकतियों का एक प्रतिनिधिमंडल मेरे साथ मिलेगा और समस्याओं का निर्धारण करने का पूरा प्रयास कराया जाएगा। उन्होंने कहा मुझे सीएम पुष्कर सिंह धामी पर पूरा भरोसा है वह राज्य के लिए काम कर रहे हैं और जल्द ही इन समस्याओं का निस्तारण भी करने का प्रयास करेंगे।

उत्तराखंड राज्य सहकारी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मंजू गोस्वामी ने कहा कि जल्द माँगें पूर्ण न हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किये जाने,मानदेय वृध्दि पर गठित समिति की रिपोर्ट की जानकारी दिये जाने,सुपरवाईजर के रिक्त पदों पर आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पदोन्नत कर भरे जाने, सेवानिवृत्ति पर पेंशन सुविधा दिये जाने,ग्रेच्युटी का लाभ दिये जाने, फेस कैप्चर प्रणाली को बंद किये जाने की माँग।मौके पर ललिता भट्ट,कविता मौर्य,सुनीता,पूनमलता, गुलशन,राजकुमारी,केसर जहां दयावती,नेमवती,ऊषा,सोमवती, शौकीन जहाँ,सरिता,रामवती,पूनम शर्मा,देवकी,शिवानी,गुलफिजा,विरमा देवी आदि थी।

Also Read- Bajpur: उधम सिंह नगर में जनजातीय अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।