Bajpur: उधम सिंह नगर में जनजातीय अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में जनजातियों के अधिकारों की जागरूकता शिविर के माध्यम से जानकारी दी
ब्यूरो चीफ:' आमिर हुसैन
बाजपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में जनजातियों के अधिकारों की जागरूकता शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई । मंगलवार उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में सचिव योगेंद्र कुमार सागर के आदेशानुसार पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने नालसा (जनजातीयअधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन)-योजना 2015 की ग्रामीणों को जानकारी दी।मोहम्मद शहीद ने कहा कि जनजातीय अधिकारों के संरक्षण और परिवर्तन की योजना 2015 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा)द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में जनजातीय लोगों के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना है।
इस योजना के तहत जनजातीय लोगों के अधिकारों लाभों और कानूनी सहायता सहित अन्य कानूनी सेवाओं तक उनकी पहुंच को सुगम बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जनजातीय व्यक्ति या उसके प्रतिनिधि सहायता के लिए निकटतम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA)से कानूनी सहायता के लिए या पैरा लीगल वालंटियर से संपर्क कर सकते हैं।कानूनी सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से भी अनुरोध किया जा सकता है। नालसा का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि संविधान द्वारा प्रदत्त सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय का आश्वासन देश की जनजातीय आबादी द्वारा प्रभावी ढंग से अनुभव किया जाए।इस दौरान अलाउद्दीन, सफीक, कदीर, हरीश,फारूक, सलमान, हवेश अली,सचिन गीता कुसुम आदि मौजूद रहे।
Also Read- Uttrakhand : प्रशासन ने 119 आवास को तीन दिन में खाली करने के दिए निर्देश
What's Your Reaction?











