Bajpur: पुलिस ने रोड अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान। 

कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान

By INA News Desk
Nov 25, 2025 - 14:43
42 Views
Bajpur: पुलिस ने रोड अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान। 
पुलिस ने रोड अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान। 
Advertisement
Advertisement

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सड़क किनारे फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों का चालान किया। बता दें कि बाजपुर में कुछ व्यापारियों के द्वारा फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण किया हुआ था। जिसको हटाने को लेकर पुलिस द्वारा लोगों से कई बार अपील की गई।लेकिन व्यापारियों द्वारा अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा था।

इसी के चलते कोतवाल नरेश चौहान ने भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मुख्य मार्ग और रामराज रोड पर अवैध अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों का चालान किया और फुटपाथ को खाली कराया। इस दौरान कोतवाल नरेश चौहान ने व्यापारियों से दोबारा अतिक्रमण न करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में दोबारा व्यापारियों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया तो सामान जप्त करने के साथ-साथ भारी जुर्माने की कार्यवाही भी की जाएगी।

Also Read- Uttrakhand : प्रशासन ने 119 आवास को तीन दिन में खाली करने के दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement