Bajpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संविधान दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में जागरूकता शिविर के माध्यम से सविंधान दिवस की छात्र-छात्राओं को जानकारी

Nov 26, 2025 - 16:56
52 Views
Bajpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संविधान दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम। 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संविधान दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में जागरूकता शिविर के माध्यम से सविंधान दिवस की छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। बुधवार उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में सचिव योगेंद्र कुमार सागर के आदेशानुसार पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने राजकीय इंटर कालेज हरिपुरा हरसान में प्रधानाचार्य सतेंद्र यादव की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं को सविंधान दिवस,राष्ट्रीय लोक अदालत एवं नालसा हैल्पलाईन न०15100 की जानकारी दी।इस दौरान प्रधानाचार्य सतेंद्र यादव ने कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। 

संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया।गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया। इस मौके पर प्रवक्ता विद्यासागर, प्रयाग कोहली, मोहन सिंह,अशोक कुमार, ममता शाह बोरा, धर्मपाल सिंह,डा०रमनकौर, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Also Read- Bajpur: पुलिस ने रोड अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow