जंगल में गई महिला के ऊपर हाथी ने किया हमला, मौके पर हुई मौत। 

बलरामपुर जिले में एक हाथी को इस कदर गुस्सा आ गया कि उसने जंगल में गई महिला के ऊपर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले ....

Apr 3, 2025 - 11:34
74 Views
जंगल में गई महिला के ऊपर हाथी ने किया हमला, मौके पर हुई मौत। 

छत्तीसगढ़ में जंगल में गई एक महिला के ऊपर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

  • जंगली हाथी ने महिला पर किया हमला

बलरामपुर जिले में एक हाथी को इस कदर गुस्सा आ गया कि उसने जंगल में गई महिला के ऊपर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर बताया गया की जगिमा जोताड़ गांव की निवासी गिधि महुआ बीनने के लिए सिलियारिकोना के जंगल में गई हुई थी। महिला के साथ में अन्य लोग भी थे। तभी एक हाथी तेज रफ्तार से आता है और महिला को उठाकर पटक देता है जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है। वहीं मौके पर मौजूद बाकी की महिलाएं जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचा लेती हैं और पूरे मामले के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देती हैं।

Also Read- Political News: वक्फ बिल पर प्रशांत किशोर का फूटा गुस्सा, बोले- इतिहास बीजेपी से ज्यादा नीतीश कुमार को ठहरायेगा दोषी।

  • प्रशासन ने की मृतक के परिवार वालों की मदद

महिला की मौत के मामले में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक महिला के ऊपर जंगल में एक हाथी ने हमला कर दिया था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची थी जहां महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है। महिला के परिवार के लोगों की मदद करने के लिए तात्कालिक सहायता के रूप में ₹25000 दिए गए हैं। जब कि बाकी की 5.75 लाख रुपये की राशि औपचारिकता पूरी करने के बाद दी जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह जंगल में जाए तो थोड़ा सावधानी के साथ जाए क्योंकि वहां ऐसे जंगली जानवर है जो आपके ऊपर हमला कर सकते हैं और आपकी जान ले सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow