Saharanpur News: ट्रांसपोर्ट नगर में भांग के ठेके के सेल्समैन की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

भांग के ठेके के सेल्समैन की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना थाना जनकपुरी क्षेत्र की है, जहां ...

By INA News Desk
Mar 17, 2025 - 12:09
100 Views
Saharanpur News: ट्रांसपोर्ट नगर में भांग के ठेके के सेल्समैन की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

सहारनपुर: ट्रांसपोर्ट नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भांग के ठेके के सेल्समैन की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना थाना जनकपुरी क्षेत्र की है, जहां रात्रि करीब 10 बजे भांग का ठेका बंद करने के बाद तीन सेल्समैन अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने एक सेल्समैन को रोककर हमला कर दिया और उसकी निर्मम हत्या कर दी।

Also Read- Crime News: आरोपी ने विधायक को दी 3 दिन में मारने की धमकी, पुलिस ने दिया एक्शन कर लिया गिरफ्तार।

सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow