Sambhal : खत्म हुआ अस्पताल का विवाद! डॉ. तौसीफ और सेठ कासिम में हुआ समझौता, मुकदमेबाजी भी होगी समाप्त

करीब ढाई साल पहले अस्पताल छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद समय के साथ मुकदमेबाजी तक पहुंच गया था। लेकिन अब डॉ. तौसीफ खुद सेठ कासिम के घर पहुंचे, जहां दोनों के बीच बातचीत हुई और सभी गलतफहमियां दूर हो गईं। डॉ. तौसीफ ने कहा कि आयुष्मान योजना और भु

Jun 3, 2026 - 22:16
 0  5
Sambhal : खत्म हुआ अस्पताल का विवाद! डॉ. तौसीफ और सेठ कासिम में हुआ समझौता, मुकदमेबाजी भी होगी समाप्त
Sambhal : खत्म हुआ अस्पताल का विवाद! डॉ. तौसीफ और सेठ कासिम में हुआ समझौता, मुकदमेबाजी भी होगी समाप्त

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में अस्पताल के पैसों और लेन-देन को लेकर चर्चाओं में रहा डॉ. तौसीफ और सेठ कासिम के बीच का विवाद अब पूरी तरह खत्म हो गया है। दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के जरिए सभी मतभेद सुलझा लिए हैं।

डॉ. तौसीफ ने खुद सामने आकर कहा कि विवाद सिर्फ गलतफहमियों की वजह से पैदा हुआ था, जिसे अब बैठकर समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें उनका पूरा भुगतान मिल चुका है और अब किसी तरह का कोई विवाद बाकी नहीं है। इतना ही नहीं, एफआईआर को भी समझौते के आधार पर खत्म कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डॉ. तौसीफ ने सेठ कासिम को अपना बड़ा भाई बताते हुए उनके अस्पताल की जमकर सराहना की और कहा कि उनकी पहचान बनाने में अस्पताल की बड़ी भूमिका रही है। दोनों पक्षों ने भविष्य में सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की बात कही है।

करीब ढाई साल पहले अस्पताल छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद समय के साथ मुकदमेबाजी तक पहुंच गया था। लेकिन अब डॉ. तौसीफ खुद सेठ कासिम के घर पहुंचे, जहां दोनों के बीच बातचीत हुई और सभी गलतफहमियां दूर हो गईं। डॉ. तौसीफ ने कहा कि आयुष्मान योजना और भुगतान को लेकर जो भ्रम था, वह भी समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि नाराजगी में कही गई पुरानी बातों को अब दरकिनार कर दिया गया है और दोनों के रिश्ते पहले से भी बेहतर हो गए हैं। समझौते के बाद शहर में लंबे समय से चर्चा का विषय बना यह विवाद अब खत्म माना जा रहा है।

You May Read This : Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी बैठक: 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी परीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow