Deoband : अपर जिला जज कमर आलम के निधन पर शोक जताने देवबंद पहुंचे सांसद इमरान मसूद
देवबंद के मोहल्ला सराय पीरजादगान के रहने वाले अपर जिला जज कमर आलम का कुछ समय पहले दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। इस दुखद खबर के बाद सांसद इमरान मसूद, पूर्व विधायक मसूद अख्तर और कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उ
सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद देवबंद पहुंचे, जहाँ उन्होंने बदायूं में तैनात अपर जिला जज (एडीजे) कमर आलम के परिवार के लोगों से मुलाकात की और उनके अचानक निधन पर गहरा दुख जताया।
देवबंद के मोहल्ला सराय पीरजादगान के रहने वाले अपर जिला जज कमर आलम का कुछ समय पहले दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। इस दुखद खबर के बाद सांसद इमरान मसूद, पूर्व विधायक मसूद अख्तर और कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर रागिब अंजुम ने दिवंगत जज के घर जाकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक ऐसी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
इस मौके पर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कमर आलम एक बहुत ही सम्मानित व्यक्ति थे। उनके असमय चले जाने से समाज और न्याय के क्षेत्र को बहुत बड़ी हानि हुई है। इस दौरान शोक व्यक्त करने वालों में माज नबी, ताज सिद्दीकी और अधिवक्ता अहमद अली समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
You May Read This : Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी बैठक: 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी परीक्षा
What's Your Reaction?




