Deoband : देश संविधान और कानून से चलेगा, भड़काऊ बयानों से नहीं- विकास त्यागी
विकास त्यागी ने अपने बयान में कहा कि "मुसलमान न कभी झुका है और न झुकेगा" जैसी बातों का इस्तेमाल करके मौलाना मदनी देश के आम मुसलमानों को भड़काने, उन्हें समाज की मुख्यधारा से अलग करने और टकराव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि
देवबंद में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के हालिया बयान पर बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना, भड़काऊ और समाज में दूरियां बढ़ाने वाला बताया है।
विकास त्यागी ने अपने बयान में कहा कि "मुसलमान न कभी झुका है और न झुकेगा" जैसी बातों का इस्तेमाल करके मौलाना मदनी देश के आम मुसलमानों को भड़काने, उन्हें समाज की मुख्यधारा से अलग करने और टकराव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी देश की एकता, आपसी भाईचारे और संवैधानिक व्यवस्था के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और सुरक्षा देता है, लेकिन अधिकारों की आड़ में किसी भी प्रकार की कट्टरता या भड़काऊ एजेंडे को स्वीकार नहीं किया जा सकता। देश केवल कानून और संविधान के दायरे में ही चलेगा, किसी भी धार्मिक उन्माद या उत्तेजक बयानों से नहीं।
पूर्व प्रांत संयोजक ने यह भी कहा कि जो लोग मंच पर खड़े होकर संविधान की दुहाई देते हैं, वही अक्सर न्यायिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती देने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और सभी नागरिकों को उसका सम्मान करना चाहिए। विकास त्यागी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि कोई संगठन या नेता भड़काऊ बयान देकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने या जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश करता है, तो यह उसकी भूल है। देश की सुरक्षा, संप्रभुता और सामाजिक सद्भाव सबसे ऊपर हैं और देश में कानून का राज हर हाल में बना रहेगा।
You May Read : Deoband : अधिकारियों की तानाशाही से डूबेगी सरकार, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने अपनी ही पार्टी के प्रशासन पर साधा निशाना
What's Your Reaction?




