Hardoi : अनुदेशकों के बढ़े मानदेय वितरण समारोह में पहुंचे सवायजपुर विधायक, चेक पाकर खिले चेहरे
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण सुना और उसे वहां उपस्थित सभी शिक्षकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षा
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रदेश के लाखों अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय के वितरण और सम्मान समारोह के अवसर पर हरदोई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद के रसखान प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सवायजपुर के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण सुना और उसे वहां उपस्थित सभी शिक्षकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षा के क्षेत्र में अनुदेशकों के योगदान की सराहना की और सरकार की ओर से उनके कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
इसके बाद सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कार्यक्रम में मौजूद अनुदेशक शिक्षकों को बढ़े हुए मानदेय की धनराशि के चेक सौंपे। चेक पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। विधायक ने सभी लाभार्थी शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार काम कर रही है। मानदेय में बढ़ोतरी से अनुदेशकों का मनोबल बढ़ेगा और वे पूरी लगन के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक संघ के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।
You May Read : Deoband : अधिकारियों की तानाशाही से डूबेगी सरकार, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने अपनी ही पार्टी के प्रशासन पर साधा निशाना
What's Your Reaction?




