Hardoi : बेनीगंज में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

घटना में आरोपी ने पीड़िता के घर पर पहुंचकर गाली गलौज शुरू कर दी। जब भाई ने रोका तो आरोपी ने पीड़िता और उसके भाई दोनों पर हमला कर दिया। पीड़िता को चोटें आईं और आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी

May 17, 2026 - 22:49
 0  5
Hardoi : बेनीगंज में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
Hardoi : बेनीगंज में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

थाना बेनीगंज पुलिस ने एक मामले में आरोपी अतुल पुत्र राम लोचन निवासी भदहा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई।

घटना में आरोपी ने पीड़िता के घर पर पहुंचकर गाली गलौज शुरू कर दी। जब भाई ने रोका तो आरोपी ने पीड़िता और उसके भाई दोनों पर हमला कर दिया। पीड़िता को चोटें आईं और आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। शुरुआती रिपोर्ट के बाद अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गईं।

जांच में पता चला कि आरोपी और पीड़िता हरियाणा में मजदूरी करते थे। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे और करीब तीन साल से उनके बीच प्रेम संबंध चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। आगे की जांच जारी है।

You May Read : Deoband : अधिकारियों की तानाशाही से डूबेगी सरकार, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने अपनी ही पार्टी के प्रशासन पर साधा निशाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow