Hardoi : बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने से रोकने पर ग्रामीणों का पुलिस टीम पर पथराव, दो पुलिसकर्मियों सहित कई लोग जख्मी, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया, सीओ अजीत चौहान और बेनीगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब प्रशासनिक टीम ने प्रतिमा को अपने संरक्षण में ले

By INA News Desk
May 28, 2026 - 21:04
40 Views
Hardoi : बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने से रोकने पर ग्रामीणों का पुलिस टीम पर पथराव, दो पुलिसकर्मियों सहित कई लोग जख्मी, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Hardoi : बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने से रोकने पर ग्रामीणों का पुलिस टीम पर पथराव, दो पुलिसकर्मियों सहित कई लोग जख्मी, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महुआकोला गांव में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने की बात को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के प्रतिमा स्थापित किए जाने की खबर मिलते ही जब पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, तो कुछ लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। इस अचानक हुए पथराव में एक महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी और कई अन्य लोग घायल हो गए। माहौल बिगड़ता देख कई थानों की पुलिस, दमकल विभाग और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।

जानकारी के मुताबिक, महुआकोला गांव के रहने वाले पुत्तीलाल, जगन्नाथ, प्रकाश, शिवकुमार और रामखेलावन ने गांव के बाहर एक मंदिर बनवाया था। वहां बौद्ध समाज से जुड़े लखनऊ के निवासी शिवम मौर्य अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि पुत्तीलाल और रिंकू के बुलावे पर आए ये लोग बिना किसी वैध अनुमति के वहां भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश में थे। गांव के रहने वाले द्रोण शुक्ला ने इस बात की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।

मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया, सीओ अजीत चौहान और बेनीगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब प्रशासनिक टीम ने प्रतिमा को अपने संरक्षण में लेने की कोशिश की, तो वहां मौजूद लोग उग्र हो गए। आरोप है कि शिवम मौर्य और रिंकू के उकसाने पर भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में महिला कांस्टेबल भावना और सिपाही अतुल विमल को गंभीर चोटें आईं। पथराव के कारण पुलिस और निजी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी, एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम तुरंत अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी गांव का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की। पुलिस ने विवादित प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया है और मुख्य आरोपी शिवम मौर्य तथा रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कुछ महिलाओं सहित करीब दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

Also Click : Sambhal : ईदगाह में फूलों की बारिश, भाईचारे का पैगाम, नमाज़ियों पर गुलाब बरसाकर सईद अख्तर इसराइली ने दिया अमन और एकता का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow