Hardoi News: आम के बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

थाना अरवल क्षेत्र के ग्राम कुलिया मजरा नंदना में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में खड़े यूकेलिप्टस के

By INA News Desk
Nov 23, 2026 - 14:50
2 Views
Hardoi News: आम के बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
Advertisement
Advertisement

​अरवल। थाना अरवल क्षेत्र के ग्राम कुलिया मजरा नंदना में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी (बान) के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुलिया मजरा नंदना निवासी प्रदीप पुत्र प्रहलाद यादव बीती रात करीब 11 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे श्रीमऊ चौसार मार्ग के पास ग्रामीण बंशीलाल पुत्र वासुदेव के आम के बाग में काम करने पहुंचे, तो उन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ से प्रदीप का शव लटका देखा।

​ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों और अरवल पुलिस को दी। शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अमित सिंह और उप निरीक्षक अभय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

​परिजनों के मुताबिक, मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर था, जिनमें से दो बहनों की शादी हो चुकी है। प्रदीप ने बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था और वर्तमान में नगर पालिका शमशाबाद थाना फर्रुखाबाद क्षेत्र में निजी तौर पर ट्रैक्टर चालक का काम भी करता था। वहीं उसका छोटा भाई प्रवीण पढ़ाई के साथ सेना भर्ती की तैयारी कर रहा है। ​इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- UP Politics: सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले- यूपी के लिए शाप है समाजवादी पार्टी, जब भी आई तबाही मचाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement