Saharanpur: तीतरो थाने में तैनात दरोगा देश कुमार 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जनपद के थाना तीतरो में तैनात सब इंस्पेक्टर देश कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे

By INA News Desk
Jun 4, 2026 - 18:30
24 Views
Saharanpur: तीतरो थाने में तैनात दरोगा देश कुमार 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
तीतरो थाने में तैनात दरोगा देश कुमार 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सहारनपुर: जनपद के थाना तीतरो में तैनात सब इंस्पेक्टर देश कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पापड़ी आसफगढ़ निवासी मुकेश कुमार से एक मामले की विवेचना के नाम पर दरोगा लगातार कई दिनों से पैसों की मांग कर रहा था कथित रूप से बार-बार की जा रही मांग से परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी दरोगा को रिश्वत की रकम लेते समय रंगे हाथ दबोच लिया कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ ले गई तथा उसके खिलाफ थाना नानौता में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं इस घटना ने एक बार फिर खाकी की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं- जनपद के वरिष्ठ अधिकारी लगातार पारदर्शिता और ईमानदारी पर जोर देते हैं, लेकिन कुछ चुनिंदा लोगों की वजह से पूरे विभाग को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है

Also Read- आंखों में मिर्च झोंककर गर्दन और हाथ काटे, एक ही परिवार के 6 लोगों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow