Sambhal News: पुत्रों ने पिता को गोली मार कर उतारा मौत के घाट, हत्यारोपी पुत्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्यूबबैल पर सो रहे बुजुर्ग की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा ....

By INA News Desk
Oct 25, 2024 - 19:38
501 Views
Sambhal News: पुत्रों ने पिता को गोली मार कर उतारा मौत के घाट, हत्यारोपी पुत्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में हुई रामजीत की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है पिता की बदचलनी से परेशान दो पुत्रों ने पिता को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया हत्या में प्रयुक्त तमंचे समेत हत्यारोपी पुत्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दो अक्टूबर की रात को हत्या की सनसनीखेज वारदात जुनावई थाना के गांव करियाखेड़ा में हुई थी जहां ट्यूबबैल पर सो रहे बुजुर्ग की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि मृतक के दो पुत्रों ने अपने पिता की हत्या की थी।

Also Read- Sitapur News: शैलेन्द्र हत्याकांड में परिजनों का हंगामा- पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पिता शराबी जुआरी और बदचलन था जिसे लेकर पूरे परिवार की बदनामी हो रही थी। हत्या में प्रयुक्त तमंचे समेत पुलिस ने दोनों हत्यारोपी पुत्रों को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है खुलासा करने वाली  टीएम को एसपी ने दस हजार रुपए इनाम दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement